नैनीताल पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8.92 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार…
नैनीताल जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशों पर अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन बनभूलपुरा के समीप एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से **8.92 ग्राम स्मैक बरामद की गई। उक्त संबंध में थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 20/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह स्वयं नशे का आदी है तथा स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने का कार्य करता था।
अभियुक्त का विवरण
* नाम: जावेद
* पिता का नाम: मो. याकूब
* निवासी: गफूर बस्ती, हाल पता – जवाहर नगर
* थाना: बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल
* उम्र: 24 वर्ष
बरामदगी
* 8.92 ग्राम स्मैक
पुलिस टीम
1. उ0नि0 मोनी टम्टा
2. का0 दिलशाद अहमद
3. का0 लक्ष्मण राम
4. का0 सुनील कुमार
नैनीताल पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान पूरी सख्ती से जारी रहेगा।
