नगर पंचायत लालकुआं ने रचा इतिहास, देशभर में चलाए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में मिला पहला स्थान

IMG-20250717-WA0035
खबर शेयर करें -

देशभर में चलाए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में लालकुआं नगर पंचायत ने इतिहास रच दिया है। नगर पंचायत लालकुआं ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त कर एक नया मुकाम हासिल किया। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में लालकुआं नगर पंचायत को श्रेष्ठ कूड़ा निस्तारण और बेहतर स्वच्छता प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विशेष रूप से सम्मानित किया।

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देशभर से नगर निकायों के प्रतिनिधि शामिल हुए जिसमें नगर पंचायत लालकुआं को पूरे देश में पहला स्थान मिला है।लालकुआं को यह गौरवपूर्ण सम्मान जनभागीदारी, नवाचार, और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला है। लालकुआं को पहला स्थान मिलने पर उत्तराखंड के लिए गौरवान्वित पल है।
पुरस्कार नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह, वरिष्ठ सभासद धन सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, सुरेश शाह, योगेश उपाध्याय, लिपिक सोनू भारती और सफाई नायक वरुण प्रकाश ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड में चली तबादला एक्सप्रेस, IAS और PCS अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी, प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल...

लालकुआं नगर पंचायत को स्वच्छता के क्षेत्र में पहली बार देश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सभासद नेहा आर्य, धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, शबनम, सुरेश शाह, दीप्ति हेमंत पांडे, भुवन पांडे, पर्यावरण मित्रों, नगर पंचायत स्टाफ, पूर्व में रहे प्रशासक और नगर पंचायत लालकुआं में स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर को शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें:  14 लाख की लूट का पर्दाफाश: गुप्तकाशी से पकड़े गए दो और फरार आरोपी, पुलिस ने बरामद किए 82 हजार रुपये...

लालकुआं की इस उपलब्धि के पीछे नगर पंचायत प्रशासन की दूरदर्शिता और टीमवर्क का बड़ा योगदान रहा है। यही वजह है कि नगर पंचायत चुनाव से पूर्व प्रशासक परितोष वर्मा और अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह द्वारा एमआरएफ सेंटर, वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट और अन्य स्वच्छता से जुड़ी परियोजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया गया। वहीं चुनाव के बाद नवगठित बोर्ड द्वारा वोटिंग प्रक्रिया और सार्वजनिक भागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन में बदला गया।