रामनगर में हत्या कांड का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, बाकी की तलाश तेज…

IMG-20260524-WA0003
खबर शेयर करें -

रामनगर। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में रामनगर पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 को श्रीमती सुमन देवी ने कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि होशियार सिंह भण्डारी, दर्शन जोशी, कमल भट्ट, विशाल तथा काशीपुर के कुछ ठेकेदारों ने उनके पति का अपहरण कर मारपीट और गाली-गलौज की, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 160/2026 धारा 103(1), 140(3), 115(2) एवं 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। जांच में होशियार सिंह भण्डारी और विशाल सैनी की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान होशियार सिंह भण्डारी (44 वर्ष) निवासी गोवाईपानी, पोस्ट चित्तौड़खाल, थाना सल्ट, जिला अल्मोड़ा हाल निवासी घासमंडी बिजलीघर, रामनगर तथा विशाल सैनी (26 वर्ष) निवासी भवानीपुर सलिया, गेबुआ कालाढूंगी, जिला नैनीताल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Ad