विधायक डॉ०मोहन सिंह बिष्ट ने लालकुआँ क्षेत्र में महत्वपूर्ण और जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर सीएम धामी को लिखा पत्र

IMG-20250607-WA0010(1)
खबर शेयर करें -

माननीय मुख्यमंत्री महोदय, उत्तराखण्ड सरकार देहरादून।

लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण और जनहित से जुड़ी निम्न समस्याओं को जनहित में हल किया जाना अत्यंत आवश्यक है जिसके लिए पूर्व में भी निवेदन किया जा चुका है।

अतः निम्न मांगो को मा. मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने का कष्ट करेंगे जिसके लिए क्षेत्रवासी आपकी आभारी रहेंगे।

 

विधानसभा क्षेत्र, लालकुआँ के राज्य मार्ग 41 के किमी0 74 रामबाग चौराहे से दौलतपुर होते हुए प्रतापपुर राज्य मार्ग-41 तक मार्ग का चौडीकरण एवं बी०एम० एस०डी०बी०सी० द्वारा सुधारीकरण का कार्य।

 

जनपद नैनीताल में विधानसभा लालकुआं के अन्तर्गत हल्द्वानी बाईपास से हल्दूचौड़ इंडियन ऑयल डिपो तक मार्ग का निर्माण (स्टेज-1)।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

विधानसभा क्षेत्र लालकुओं के अन्तर्गत आने वाली पंचायतों क्रमशः गंगापुर-कब्डवाल, जयपुर खीमा, बमेटाबंगर केशव के लगभग 25 गाँवों की 10000 आबादी की कनेक्टिविटी के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-109 में हल्दूचौड गुमटी से बाया गंगापुर डी-क्लास, जयपुर बीसा होते हुए मोटाहल्दू-रामपुर रोड तक लिंक मार्ग निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

 

56 विधानसभा क्षेत्र, लालकुओं (नैनीताल) के अन्तर्गत बिन्दुखत्ता के अविद्युतीकृत क्षेत्रों हेतु उत्तम गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिये बिन्दुखत्ता क्षेत्र में नया 33/11 के0वी0 उपसंस्थान, नयी 33 के०वी० लाईन सहित बनाये जाने हेतु स्वीकृति प्रदान करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

बिन्दुखत्ता श्रीलंका टापू में विद्युत आपूर्ति न होने से बच्चों की शिक्षा एवं स्थानीय निवासियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसको दृष्टिगत रखते हुए सितारगंज खण्ड से बिन्दुखत्ता श्रीलंका टापू को विद्युत आपूर्ति किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

 

चोरगलिया क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सितारगंज (उधम सिंह नगर) अन्यत्र जिले से होने के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है इस समस्या के समाधान हेतु गौलापार क्षेत्र से विद्युत आपूर्ति किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

 

लालकुओं नगर की जनसंख्या और इसके विकास के लिए लालकुओं नगर पंचायत का सीमा विस्तार कर नगरपालिका बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

लालकुओं विधानसभा का 20 प्रतिशत भाग वन भूमि से आच्छादित होने एवं जंगलों के मध्य होने के कारण यहाँ पर विद्युतीकरण नहीं किया जा सका है जिस कारण इन लोगों के लिए प्रकाश की व्यवस्था हेतु सौर ऊर्जा लाइट ही एकमात्र विकल्प है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए 2000 सौर ऊर्जा लाईटों की स्थापना किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

 

लालकुओं विधानसभा क्षेत्र तीन ओर से जंगल से घिरे होने के कारण किसानों की फसलों को बन्दर, हाथी और जंगली जानवरों से बचाव हेतु 50 किमी० सोलर फेन्सिंग किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

 

Ad Ad