मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किए चार करोड़ 96 लाख 38 हजार, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में लगभग 5542 लाभार्थियों को पैसा भेजा

IMG_20250319_152056
खबर शेयर करें -

*देहरादून, 19 मार्च।* महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में जनवरी माह के 5542, फरवरी माह के 5517 व मार्च माह के 5487 लाभार्थियों को धनराशि ट्रांसफर की। इस योजना में 3 महीने का पैसा एक साथ जारी किया गया है।

 

बुधवार को मंत्री रेखा आर्या ने अपने कैंप कार्यालय से यह धनराशि डीबीटी की। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि बुधवार को इस साल 1 जनवरी से 31 मार्च तक की धनराशि एक साथ ट्रांसफर की गई है । लाभार्थियों को कुल मिलाकर 4,96,38,000/- रुपए भेजे गए हैं ।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना के तहत कोरोना काल में अपने माता-पिता या संरक्षक को गंवा देने वाले बच्चों और किशोरों को उनकी आयु 21 वर्ष पूर्ण होने तक 3000 पर प्रति माह के हिसाब से आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना के तहत पहले लाभार्थियों की संख्या ज्यादा थी लेकिन हर महीने कुछ लाभार्थी 21 साल से अधिक आयु हो जाने या फिर शादी व अन्य कारणों से योजना से बाहर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

रेखा आर्या ने कहा कि कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों के लिए प्रदेश सरकार कि यह योजना वरदान साबित हुई है। इस योजना में लाभार्थियों को ₹3000 महीना आर्थिक मदद के अलावा उनके खाने-पीने, शिक्षा आदि की जिम्मेदारी भी सरकार उठाती है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

इस दौरान उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मती अंजना गुप्ता, DPO राजीव नयन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे I

Ad Ad