रानीखेत से राष्ट्रभक्ति का संदेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि…

FB_IMG_1766547010879
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

 

रानीखेत। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र, रानीखेत पहुंचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने सैनिकों एवं अग्निवीरों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके जज्बे की सराहना की।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने रेजीमेंट केंद्र में प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं, आधुनिक हथियारों तथा वीर नारियों के कल्याण से जुड़ी गतिविधियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारतीय सेना आज पहले से कहीं अधिक सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनी है। हमारी सेना देश की सीमाओं की मजबूती से रक्षा करते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और राज्य सरकार पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों तथा अमर बलिदानियों के आश्रितों के सम्मान और कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेंशन और आर्थिक सहायता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि वीर परिवारों को हर स्तर पर सम्मान, सुरक्षा और संबल मिल सके।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री के इस दौरे से सैनिकों और उनके परिवारों में नया उत्साह देखने को मिला और राष्ट्रसेवा की भावना और अधिक प्रबल हुई।

 

 

 

 

 

Ad