बिग ब्रेकिंग–पिथौरागढ़ पुलिस लाईन में नशा मुक्ति अभियान के तहत भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

0
FB_IMG_1766563646086
खबर शेयर करें -

 

 

 

पिथौरागढ़ पुलिस लाईन में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक भव्य एवं प्रेरणादायी जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर की मेयर श्रीमती कल्पना देवलाल एवं जिलाधिकारी श्री आशीष भटगई की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

 

 

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन जोशी, प्रतिसार निरीक्षक श्री नरेश चन्द्र जखमोला तथा निरीक्षक श्री नीरज भाकुनी (प्रभारी एसओजी) सहित अनेक अधिकारी, छात्र-छात्राएं एवं आमजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

अपने-अपने उद्बोधनों में जिलाधिकारी, मेयर, मुख्य विकास अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं एवं समाज से नशा मुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति विषय पर आधारित नाटक, गीत, भाषण एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा। इन प्रस्तुतियों ने नशे के खिलाफ सशक्त संदेश देकर सभी को भावनात्मक रूप से जोड़ने का कार्य किया।

 

 

 

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतिभागियों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं विभिन्न पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और एक स्वस्थ, सशक्त एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा यह संदेश दिया गया कि भविष्य में भी ऐसे नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज को नशे के दुष्चक्र से बचाया जा सके।

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *