हरिद्वार जमीन घोटाले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन तय, विजिलेंस जांच पूरी होने के बाद तत्कालीन एसडीएम समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश…

ghotala-घोटाला-1
खबर शेयर करें -

 

 

हरिद्वार– चर्चित जमीन घोटाले को लेकर अब बड़ा प्रशासनिक एक्शन तय माना जा रहा है। विजिलेंस जांच पूरी होने के बाद तत्कालीन एसडीएम समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। जांच रिपोर्ट में नियमों की अनदेखी, प्रक्रियात्मक खामियां और गंभीर लापरवाही उजागर हुई है।

 

यह भी पढ़ें:  राजीवनगर प्रथम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चौथे दिन की लीला का शानदार मंचन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने की शिरकत...

 

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों ने पाया कि भूमि से जुड़े मामलों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया और कुछ निर्णय जल्दबाजी में लिए गए। इससे सरकारी हितों को संभावित नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। विजिलेंस ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंप दी है, जिसमें संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने और विभागीय कार्रवाई शुरू करने की सिफारिश की गई है।

यह भी पढ़ें:  राजीवनगर प्रथम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चौथे दिन की लीला का शानदार मंचन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने की शिरकत...

 

 

अब अंतिम फैसला शासन स्तर पर लिया जाएगा। माना जा रहा है कि रिपोर्ट के आधार पर निलंबन, विभागीय जांच या अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई पर मुहर लग सकती है। इस मामले ने प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज कर दी है और आने वाले दिनों में बड़े फैसले की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

प्रदेश में भूमि प्रबंधन और राजस्व मामलों में पारदर्शिता को लेकर भी यह मामला अहम माना जा रहा है। शासन का निर्णय आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Ad Ad