बिग ब्रेकिंग–रामनगर में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर, 183 शिकायतों का त्वरित निस्तारण…

0
FB_IMG_1770949085532
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

रामनगर–पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत बुधवार को रामनगर में बहुउद्देशीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने की। यह आयोजन उत्कृष्ट पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर परिसर में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में आमजन ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं।

 

 

 

 

शिविर में बिजली, सड़क, पेयजल, पार्किंग, कूड़ा निस्तारण, अतिक्रमण, सिंचाई सहित विभिन्न विषयों से जुड़ी कुल 183 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित कराया तथा शेष मामलों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को समयबद्ध निर्देश दिए।

 

 

 

 

सभासद पारस गोला व राजीव अग्रवाल द्वारा जिला विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत की गई। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए भविष्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने तहसील कार्यालय में प्राधिकरण हेतु तत्काल कक्ष उपलब्ध कराने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि पुराने मकानों की मरम्मत के लिए केवल सूचना दर्ज कर सूची अपडेट की जाए, जबकि व्यावसायिक निर्माण कार्य हेतु सिंगल विंडो सिस्टम से आवेदन अनिवार्य किया जाए। हर 15 दिन में क्षेत्रीय निरीक्षण कर समस्याओं के समाधान की भी हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

 

अवैध नशे की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस, आबकारी व एलआईयू अधिकारियों के साथ बैठक कर सप्लाई चेन तोड़ने, बड़े तस्करों पर कार्रवाई करने तथा आदतन अपराधियों पर गुंडा एक्ट लगाने के निर्देश दिए।

 

 

 

प्राथमिक विद्यालय खताड़ी में शिक्षकों की कमी की शिकायत पर डीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की संख्या बढ़ाकर चार करने के निर्देश दिए। ट्राइबल एरिया में सड़क निर्माण की मांग पर स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक प्रस्ताव टीएसपी (ट्राइबल सब एरिया प्लान) में भेजने के निर्देश समाज कल्याण विभाग को दिए गए।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

 

3 केवी सोलर प्लांट पर राज्य सब्सिडी न मिलने की शिकायत पर परियोजना निदेशक उरेडा को 31 मार्च 2025 से पूर्व स्थापित सभी लंबित मामलों की औपचारिकताएं पूर्ण कर शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। कोसी नदी में भू-कटाव रोकने हेतु मानसून से पूर्व ड्रेजिंग व चैनलाइजेशन के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए गए।

 

 

 

नहर पर अवैध अतिक्रमण, ढिकुली क्षेत्र में कब्जे, तथा शहर में झूलते बिजली तारों की शिकायतों पर संबंधित विभागों को तत्काल नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। काशीपुर-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बार-बार दुर्घटना वाले ब्लैक स्पॉट्स पर हाईमास्ट लाइट लगाने और निर्माण कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश जारी किए गए।

 

 

 

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

शिविर में नगर पालिका द्वारा 21 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 222, आयुर्वेदिक विभाग ने 62, होम्योपैथिक विभाग ने 32 लोगों का उपचार किया। पशुपालन, मत्स्य, डेयरी, सहकारिता, समाज कल्याण, शिक्षा, कृषि, उद्यान व बाल विकास विभागों ने भी योजनाओं की जानकारी व सामग्री वितरण किया। राजस्व विभाग द्वारा 67 प्रमाण पत्र आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निस्तारण किया गया।

 

 

 

शिविर में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

जिलाधिकारी ने अंत में सभी विभागों को निर्देशित किया कि जिन शिकायतों का निस्तारण स्थल पर नहीं हो पाया है, उनका समाधान सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के सिद्धांत पर प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

 

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *