डोला में लगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर, 179 नागरिकों को मिला सीधा लाभ…
कोटाबाग विकासखंड की न्याय पंचायत डोला स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने की। शिविर का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाना एवं उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज, पेयजल एवं जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण, कृषि, वन, राजस्व, लघु सिंचाई, उडेरा, खाद्य आपूर्ति एवं उद्यान विभागों द्वारा सहभागिता करते हुए ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम में समस्त विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनसमस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से कुल 179 नागरिकों ने प्रत्यक्ष रूप से विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख क्षेत्र पंचायत मनीषा जंतवाल, ग्राम प्रधान डोला गोपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य खस्टी देवी, ग्राम प्रधान बांसी प्रकाश बिष्ट, ग्राम प्रधान रियाड महेश कांडपाल, ग्राम प्रधान बाघनी हरीश बधानी, ग्राम प्रधान जलना दीपा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बाघनी सुनील बधानी, ग्राम प्रधान तलिया चंद्र प्रकाश सनवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम, खंड विकास अधिकारी श्वेता सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
शिविर के माध्यम से प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ते हुए जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की सरकार की मंशा को धरातल पर उतारा गया, जिसकी ग्रामीणों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
