एसपी/क्षेत्राधिकारी लालकुआं द्वारा कोतवाली लालकुआं का अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए अहम निर्देश…

0
IMG-20260129-WA0005
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

नैनीताल। एसपी/क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल द्वारा दिनांक 28 जनवरी 2026 को कोतवाली लालकुआं का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की कार्यप्रणाली, अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था एवं कर्मचारियों की सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई।

 

 

 

निरीक्षण की शुरुआत गार्द, थाना भवन, कार्यालय एवं बैरिकों के निरीक्षण से की गई, जहां साफ-सफाई एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात भोजनालय का निरीक्षण कर पुलिस जवानों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  मुखानी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 111 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार...

 

 

 

थाने के अभिलेखों एवं लंबित अभियोगों की समीक्षा करते हुए थाना कार्यालय स्टाफ को अभिलेखों के उचित रख-रखाव तथा विवेचना अधिकारियों को अभियोगों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिए गए।

 

 

 

इसके अतिरिक्त थाने में संचालित सीसीटीएनएस सहित सभी ऑनलाइन पोर्टलों की समीक्षा की गई एवं प्रभारी निरीक्षक को समस्त ऑनलाइन कार्यों को समय से अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

 

 

 

माल मुकदमाती के पुलिंदों का मालखाना रजिस्टर से मिलान करते हुए लंबित मालों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही अस्लाह/एम्यूनेशन की गिनती कर अस्लाह को खोलने-जोड़ने का अभ्यास एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

 

 

 

हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए आगंतुकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा प्राप्त शिकायतों पर की गई पुलिस कार्रवाई के संबंध में फीडबैक लेने के भी निर्देश दिए गए।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान श्री बृजमोहन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं, व0उ0नि0 श्री दीपक बिष्ट, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *