1035 सहायक अध्यापकों को मिले नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री धामी बोले—शिक्षक हैं उज्ज्वल भविष्य के शिल्पकार…

0
FB_IMG_1769652476509
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षा के 1035 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 17 विशेष शिक्षक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अध्यापकों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे राज्य में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से शिक्षकों के कंधों पर उत्तराखण्ड के भविष्य को संवारने की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा न केवल बच्चों के जीवन को दिशा देती है, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। शिक्षक देश के उज्ज्वल भविष्य के शिल्पकार हैं।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, तकनीक-समृद्ध और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, शिक्षक प्रशिक्षण और कौशल विकास के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्य में 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि युवाओं के आत्मसम्मान और विश्वास की जीत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने देगी।

 

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि बीते साढ़े चार वर्षों में शिक्षा विभाग में 11,500 से अधिक नियुक्तियां की गई हैं तथा 3,500 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

इस अवसर पर शिक्षा महानिदेशक सुश्री दीप्ति सिंह, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती, निदेशक प्राथमिक शिक्षा श्री अजय नौडियाल, निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण श्रीमती वंदना गर्ब्याल तथा अपर निदेशक श्रीमती कंचन देवराड़ी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *