बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–दुग्ध संघ लालकुआं में फर्जीवाड़े और केमिकल युक्त दूध की सप्लाई मामले को माननीय हाईकोर्ट ने किया तलब, पढ़िए पूरी खबर…

uttarakhand-hc-1568887528-1582565707
खबर शेयर करें -

नैनीताल नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ लाल कुआं में फर्जीवाड़े और केमिकल युक्त दूध की सप्लाई के मामले में दोषियों पर कार्रवाई की रिपोर्ट को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने तलब किया है।

कुमाऊं कमिश्नर ने जांच रिपोर्ट पिछले साल अक्टूबर में शासन को भेजी थी, इस मामले पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी एवं न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने राज्य सरकार को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 21 अगस्त तय की है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी वापस, अब नीलेश आनंद भरणे संभालेंगे मोर्चा...

लालकुआं क्षेत्र के रहने वाले नरेंद्र और भुवन पोखरिया ने एक जनहित याचिका दायर कर कोर्ट को बताया था कि 2020 के अंतिम तीन माह में लगभग 7 लाख लीटर दूध जांच के दौरान सभी मानकों में फेल होने के बावजूद प्रदेश भर में इसकी सप्लाई की गई।

यह भी पढ़ें:  38 दिन की पदयात्रा के बाद फिर उमड़ा बिंदुखत्ता का जनसैलाब, भारी बारिश में भी हाथों में तिरंगा लेकर निकले हजारों लोग, जड़ सेक्टर स्कूल से तहसील तक गूंजा एक ही संदेश, बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाना होगा...

इसके अलावा नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ लाल कुआं पर अन्य कई आरोप भी लगाए गए, अब इस मामले पर कोर्ट ने राज्य सरकार को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है और मामले की सुनवाई 21 अगस्त तय की गई है।

यह भी पढ़ें:  38 दिन की पदयात्रा के बाद फिर उमड़ा बिंदुखत्ता का जनसैलाब, भारी बारिश में भी हाथों में तिरंगा लेकर निकले हजारों लोग, जड़ सेक्टर स्कूल से तहसील तक गूंजा एक ही संदेश, बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाना होगा...

Ad