हल्द्वानी–हिंसा में शामिल 25 दंगाईयो का पुलिस ने करवाया मेडीकल, अब कोर्ट में होंगे पेश, देखिए विडियो….

0
2628787-haldwaniviolence
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा के 25 दंगाईयो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आज पुलिस उन्हें बेस हॉस्पिटल लेकर आई जहां उनका मेडिकल कराया जा रहा हैl इसके बाद सभी दंगाइयों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

8 फरवरी को दंगाइयों ने बनभूलपुरा में आगजनी मारपीट की घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद पुलिस लगातार दंगाइयों के धरपकड़ कर रही है। दंगाइयों को मेडिकल करवाने लाने के दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिन्हें पुलिस ने पीछे हटाया।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

बताते चलें कि पुलिस ने हर उस घर को चिन्हित कर उनकी तलाशी और छानबीन करना शुरू कर दिया है, जिनकी छत से ईंट और पत्थर बरस रहे थे। वीडियो और फोटो से उपद्रवियों को चिह्नित कर दबिश दी जा रही है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई का आलम यह है कि वनभूलपुरा इलाके में 300 से ज्यादा घरों पर ताला लटका दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

बताया जा रहा है कि इलाके के लोग पूरे परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर दूसरे जिलों या राज्यों में जा चुके है। पुलिस की छानबीन में जो लोग चिन्हित हुए है उनमें से भी कई लोग फरार चल रहे है, जबकि कई गिरफ्तार किये जा चुके है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *