हल्द्वानी में भाई ने भाई की कर दी हत्या, पुलिस ने 4 घंटे में किया खुलासा, आर्थिक तंगी और बीमारी बनी हत्या की वजह, अवैध असलहे के साथ आरोपी गिरफ्तार…

IMG-20260205-WA0004
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

हल्द्वानी। बरेली रोड क्षेत्र में घटित सनसनीखेज हत्या की घटना का नैनीताल पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए महज़ 04 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।

 

 

 

मामला दिनांक 03 फरवरी 2026 की रात लगभग 11 बजे का है, जब राम मंदिर बगीचा, बरेली रोड निवासी संदीप जायसवाल ने अपने छोटे भाई सोनू जायसवाल के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल सोनू जायसवाल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

मृतक के भतीजे अंकित जायसवाल की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उप निरीक्षक रोहताश सिंह सागर द्वारा की जा रही है।

 

 

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शीघ्र अनावरण और गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

 

 

 

पुलिस एवं फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। कड़ी सुरागरसी-पतारसी के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी संदीप जायसवाल को एक 32 बोर रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस और हत्या में प्रयुक्त लोटा सहित गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

 

बरामद अवैध असलहे के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत भी अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

 

 

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह वर्तमान में जमानत पर था। उसके छोटे भाई की तबीयत काफी खराब थी और आर्थिक तंगी के चलते इलाज में परेशानी हो रही थी। इसी तनाव में उसने शराब पी और गुस्से में आकर मारपीट कर दी, जिससे भाई की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

* विजय सिंह मेहता – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी

* रोहताश सिंह सागर – वरिष्ठ उप निरीक्षक

* रविन्द्र राणा – प्रभारी चौकी मेडिकल

* कृपाल सिंह – चौकी प्रभारी हीरानगर

* कांस्टेबल मोहम्मद अजहर

* कांस्टेबल जगदीश भंडारी

 

नैनीताल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

 

 

Ad