ब्रेकिंग मौसम– प्रदेश में जानिए कैसा रहेगा अगले पांच दिनों तक मौसम का हाल…

0
+++-Shayari+On+Rain+Image+HD
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पिछले तीन दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मंगलवार को भी दिन की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई। पहाड़ से मैदान तक सोमवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज भी राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जनपदों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश स्थलों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही ऊंचाई वालें इलाकों में बर्फबारी की संंभावना है।

दून में भी गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *