उत्तराखण्ड में बढ़ेगा गर्मी का सितम, चार दिन तक मैदानी जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा…

0
1_3
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। उत्तराखण्ड में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। विशेष रूप से हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस अथवा उससे अधिक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

 

स्थिति को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलों के प्रशासन और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही आमजन को हीट वेव से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

पूर्वानुमान के अनुसार 19 मई को हरिद्वार में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है, जबकि ऊधमसिंह नगर, देहरादून, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में पारा 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चम्पावत और निचले चमोली क्षेत्रों में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

 

20 मई को भी हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है। देहरादून, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तथा टिहरी, अल्मोड़ा, चम्पावत और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

21 और 22 मई को भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा, जबकि देहरादून, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में तेज गर्मी का असर जारी रहेगा।

 

SEOC ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचने के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। स्वास्थ्य विभाग को हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और गर्मी जनित बीमारियों से निपटने के लिए अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

इसके अलावा पेयजल आपूर्ति और बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, स्कूलों, निर्माण स्थलों और बाहरी कार्यों में लगे श्रमिकों के लिए विशेष एहतियाती उपाय करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *