माँ वाराही धाम बनेगा वैश्विक आस्था का केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण…

0
FB_IMG_1778947338479
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड। पुष्कर सिंह धामी ने आज चम्पावत जनपद के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध मां बाराही शक्तिपीठ धाम पहुँचकर मंदिर के नवनिर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं मंदिर समिति को कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि माँ वाराही धाम केवल श्रद्धा और आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धाम का विकास इसकी पौराणिक गरिमा और मूल स्वरूप को अक्षुण्ण रखते हुए किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ दिव्य आध्यात्मिक अनुभूति भी प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में माँ वाराही धाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माँ वाराही मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

गौरतलब है कि लगभग 15 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से माँ वाराही मंदिर के भव्य पुनर्निर्माण कार्य को चार खाम सात थोक एवं माँ वाराही शक्तिपीठ ट्रस्ट द्वारा आगामी दो से तीन वर्षों में पूरा किया जाएगा। मंदिर निर्माण में राजस्थान के विशेष नक्काशीदार पत्थरों का उपयोग किया जाएगा, जबकि स्थापत्य कला एवं शिल्प कार्य गुजरात के विशेषज्ञ कारीगरों की देखरेख में संपन्न होंगे।

 

निरीक्षण के दौरान श्री जगदीश चंद्र गहतोड़ी ‘नवनीत’ ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत संचालित निपुण भारत अभियान से संबंधित अपनी पुस्तक “निपुण का संगीत” मुख्यमंत्री को भेंट की।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पांडे, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, माँ वाराही मंदिर समिति के संरक्षक श्री लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, समिति अध्यक्ष श्री हीरा बल्लभ जोशी, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव, अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *