हल्द्वानी– अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 8 वाहन जब्त और 18 स्टोन क्रेशरो को किया सीज…

IMG-20230129-WA0027.jpg
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड– खनन विभाग की ओर से जनपद उधम सिंह नगर एवम् नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन से संबंधित शिकायतों को मिलने पर शासन के निर्देशों के अनुपालन में निदेशक भूतत्व एव खनिकर्म विभाग देहरादून के अगुवाई में गठित प्रवर्तन दल का दिनाक 27, 28 एवम् 29 जनवरी 2023 को कुल 24 स्टोन क्रशर की जांच की गई जिनमें से 18 को सीज़ किया गया।

श्री एस एल पैट्रिक, निदेशक व श्री राजपाल लेघा, अपर निदेशक भूतत्व खनिकर्म विभाग देहरादून की संयुक्त अगुवाई में जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर एवम् काशीपुर तहसील क्षेत्र में 16 एवम् जनपद नैनीताल के रामनगर तहसील के 02 स्टोन क्रशर जिसमें सीसीटीवी कैमरों व मौके स्थल की जांच करने पर पाया गया कि इन प्लांटों के द्वारा रात्रि एवम् दिन में अवैध रूप से उप खनिज खरीदा जा रहा था।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर–देखिए वीडियो, हल्द्वानी के इस स्कूल परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, मची अफरा–तफरी; दहशत में आए बच्चे और स्थानीय लोग...

निरीक्षण जांच के दौरान संबंधित प्लांटों की उपरोक्त कमियों को देखते हुए उक्त 18 क्रेशरों को सीज कर उनके ई रवनना पोर्टल को तत्काल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया, ताकि उप खनिजों का क्रय विक्रय न हो सके। मौके पर खनन विभाग द्वारा इन सभी प्लांटों के भंडारित उप खनिज की पैमाइश की गई।

मॉडर्न स्टोन क्रशर, गोविंद स्टोन क्रशर, कोसी मिनरल्स, अमृत, गणपति स्टोन क्रेशर, जय स्टेशन क्रेशर, मां शारदा स्टोन क्रेशर, हिमालयन बिल्ड स्टोन, सिंह मिनरल्स पार्ट २, मुरली वाला स्टोन क्रेशर, पोरेवाल स्टोन क्रेशर, राजलक्ष्मी स्टोन क्रेशर, गुरुकृपा स्टोन क्रेशर, हरिहर पार्ट २, जोगीपुरा स्टोन क्रेशर, पालग्रिड स्टोन क्रेशर, मुरली वाला स्टोन क्रेशर, ढिल्लन स्टोन क्रेशर।

इसके अतिरिक्त 6 अन्य काशी विश्वनाथ, महाराजा स्टोन क्रेशर, नेशनल स्टोन क्रेशर, तराई स्टोन क्रेशर, बी बी एस बी, आनंद स्टोन क्रेशर की भी जांच की गई। इसके अतिरिक्त 8 वाहनों का अवैध खनन परिवहन करने के लिए सीज किया गया।

यह भी पढ़ें:  दशहरा हमें अहंकार और बुराइयों को त्यागकर सत्य के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं...

खनन विभाग के प्रवर्तन दल के स्तर से की गई इस बड़ी कार्रवाई के औचक निरीक्षण व जांच दल में विभाग के जिला खान अधिकारी देहरादून ऐश्वर्या साह, माइन इंस्पेक्टर सुष्मिता पंत, नवीन सिंह, जिगाशा बिष्ट, काजिम रजा, मयंक आर्य, अनिल मुयाल, राहुल रावत श्खनिज मोहररिर श्री जय प्रकाश, श्री विक्रम रौतेला, सर्वेयर श्री विनोद लाल सबीना नाज़ सहित खनन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

अपर निदेशक भूतत्व खनिकर्म इकाई श्री राजपाल लेघा द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद उधम सिंह नगर एवम् नैनीताल मे विगत 3 दिनों मे कुल 18 स्टोन क्रशर प्लांटो को अवैध खनन से संबंधित अनियमितता मिलने पर सीज़ किया गया है तथा 08 वाहनो को सीज किया गया है जिस पर नियमानुसार पेनल्टी लगाई जाने की कार्यवाही की जा रही हैमॉडर्न स्टोन क्रशर, गोविंद स्टोन क्रशर, कोसी मिनरल्स, अमृत, गणपति स्टोन क्रेशर, जय स्टेशन क्रेशर, मां शारदा स्टोन क्रेशर, हिमालयन बिल्ड स्टोन, सिंह मिनरल्स पार्ट २, मुरली वाला स्टोन क्रेशर, पोरेवाल स्टोन क्रेशर, राजलक्ष्मी स्टोन क्रेशर, गुरुकृपा स्टोन क्रेशर, हरिहर पार्ट २, जोगीपुरा स्टोन क्रेशर, पालग्रिड स्टोन क्रेशर, मुरली वाला स्टोन क्रेशर, ढिल्लन स्टोन क्रेशर।

यह भी पढ़ें:  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट भी होगा दोगुना...

इसके अतिरिक्त 6 अन्य काशी विश्वनाथ, महाराजा स्टोन क्रेशर, नेशनल स्टोन क्रेशर, तराई स्टोन क्रेशर, बी बी एस बी, आनंद स्टोन क्रेशर की भी जांच की गई। इसके अतिरिक्त 8 वाहनों का अवैध खनन परिवहन करने के लिए सीज किया गया।

Ad Ad