बिग ब्रेकिंग– उत्तराखंड पुलिस अब इन 320 कैदियों को पकड़ने के लिए धरपकड़ अभियान करेगी शुरू…

0
InCollage_20230129_191034562
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस को अब 320 उन कैदियों की तलाश है। जिनको कोरोना महामारी के दौरान जेल से पैरोल पर छोड़ा गया था लेकिन समय पूरा होने के बाद भी ये कैदी आज तक जेल वापस नही लौटे, जिनके धरपकड के लिए अब पुलिस एक अभियान शुरू करेगी।

जेलों में कैपेसिटी से अधिक कैदी होने के कारण कोरोना महामारी के दौरान जेलों में सोशियल डिस्टेंस का सही से पालन करने के लिए सुपरिम कोर्ट ने एक आदेश जारी किया था।

यह भी पढ़ें:  नशे पर भवाली पुलिस का शिकंजा: 60 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार...

जिसमे 7 साल से कम सजा वाले सजायाफ्ता और ट्राइल कैदियों को पैरोल पर छोड़ दिया जाये, जिससे कोरोना जैसी बिमारी जेलों में न फैल पाए जिसके तहत उत्तराखंड की सभी जेलों से करीब साढ़े 8 सौ कैदियों को पैरोल पर जेलों से छोड़ा गया।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

लेकिन इन कैदियों में से करीब 320 ऐसे कैदी है जो समय पूरा होने के बाद भी वापस नही लौट. जिनको पकड़ने के लिए अब अभियान शुरू किया जा रहा है वी मुरुगेशन, ADG लॉ एंड ऑर्डरपैरोल पर छुटे कैदियों में कई ऐसे भी कैदी है जो पैरोल पर बहार निकल कर दोबारा अपराध की दुनिया में गये और समय से पहले ही किसी न किसी अपराध के चलते वापस जेल चले गये. लेकिन 320 कैदियों के लिए अब प्रदेश में अभियान शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *