हल्द्वानी बड़ी खबर–सुबह-सुबह यहा मिली साधु की लाश, इलाके में फैली सनसनी।

IMG-20221108-WA0083.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– सुबह सुबह बेल बाबा के पास जंगल में एक साधु की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं। साधु ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। साधु के पास से कुछ कागज मिले है। सुबह सुबह एक साधु की लाश पेड़ पर लटकती हुई मिली।सूचना पर टीपी नगर चौकी प्रभारी संजीत राठौर मौके पर पहुंचे। एक बाबा पेड़ से लटकते हुए मिले। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की गई। बाबा के पास से एक आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के अनुसार बाबा का नाम भानू गिरी गौतम बुद्ध नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश के निवासी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...
Ad