हल्द्वानी– कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश हुए नाराज, मुख्यमंत्री धामी की बैठक से पहले आयुक्त पर लगाए आरोप– देखिए वीडियो

IMG20221118150848_01.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की समीक्षा बैठक से पहले कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराज हो गए और समीक्षा बैठक से पहले ही सर्किट हाउस काठगोदाम से बाहर निकल गए।

इस दौरान कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश के समर्थकों ने सड़क पर बैठकर प्रशासन पर बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम करने का लगाया आरोप। आनन-फानन में पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कांग्रेस विधायक को मनाने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात नहीं मानी, कांग्रेस विधायक सुमित ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात कहेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे, लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला सर्किट हाउस के अंदर आया मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात नहीं की और सीधे व सर्किट हाउस में मीटिंग करने चले गए,ऐसे में कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी नाराज हुए और मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आगे की तरफ बैठे थे कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम की बड़ी बैठक में उनके प्रतिनिधियों को नहीं बैठने दिया जा रहा है। जबकि बीजेपी के हर किसी छोटे बड़े नेता को बैठक में जगह दी जा रही है, बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह से पुलिस के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाने वाले कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है।