उत्तराखण्ड–विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया इस विभाग का जेई…

IMG-20240105-WA0026
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड विजिलेंस की भ्रष्टाचार रोकथाम को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है, आज ही दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर ब्लॉक के जे0ई0 मनरेगा कार्यों के एवज में 10,000/रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्प लाईन न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी कि उसके द्वारा मनरेगा के तहत 6-7 कार्य किये है, जिन कार्यों के पैसें आंवटित करने की (एम0बी) बनाने के एवज में काशीपुर ब्लॉक के जे0ई0 फईम अहमद सैफी, द्वारा 10,000 /- रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था। उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनाक 05.01.2024 को काशीपुर ब्लॉक के जे0ई0 फईम अहमद सैफी, पुत्र रईश अहमद निवासी बाजपुर थाना बाजपुर जिला उधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से 10.000/- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों ब्लॉक कार्यालय काशीपुर में गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

अभियुक्त से पूँछताछ जारी है, उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री हैल्पलाईन न0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईननं. 9456592300 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे।

Ad