बढ़िया खबर–पुलिस–प्रेस मैत्री क्रिकेट मैच: आपसी सद्भाव का शानदार उदाहरण…IPS डॉ. मंजुनाथ टी.सी.

0
IMG-20260118-WA0043
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की पहल पर पुलिस एवं पत्रकारों के बीच आपसी सद्भाव, सहयोग और मैत्री भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को आम्रपाली क्रिकेट मैदान में पुलिस एकादश और प्रेस एकादश के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

 

मैच में पुलिस एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पारी की शुरुआत थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी और एसओजी प्रभारी राजेश जोशी ने की। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने कप्तानी पारी खेलते हुए एक छोर संभाले रखा और 45 रनों की शानदार पारी खेली। उनके नेतृत्व में अन्य बल्लेबाजों के सहयोग से पुलिस एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 163 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। प्रेस एकादश की ओर से हर्ष रावत और नवनीत बिष्ट सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने दो-दो विकेट प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस एकादश की शुरुआत पंकज पांडे और नवनीत बिष्ट ने की, लेकिन पुलिस एकादश की कसी हुई गेंदबाजी के सामने प्रेस टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। संघर्षपूर्ण मुकाबले में प्रेस एकादश 123 रन ही बना सकी और 39 रनों से मैच हार गई। प्रेस एकादश की ओर से नवनीत बिष्ट ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। पुलिस एकादश की तरफ से योगेश गोस्वामी ने तीन तथा सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल ने दो विकेट झटके।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

मैच के दौरान दोनों टीमों ने खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान भी मौजूद रहे। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन इस प्रकार के आयोजन से पुलिस और प्रेस के बीच विश्वास, सहयोग और आपसी संबंध और अधिक मजबूत होते हैं। भविष्य में भी इस तरह के मैत्रीपूर्ण आयोजनों को जारी रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

यह मैच न केवल खेल का उत्सव रहा, बल्कि पुलिस और मीडिया के बीच सौहार्द और सहयोग का सशक्त संदेश भी दे गया।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *