उत्तराखंड– पुलिस कप्तान का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर और उपनिरीक्षक सस्पेंड, पढ़िए पूरी खबर…

knp-photo-no_3_270_H@@IGHT_480_W@@IDTH_600
खबर शेयर करें -

देहरादून– उत्तराखंड के देहरादून में एसएसपी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार चौकी इंचार्ज पर गाज गिरी है।

बताया जा रहा है कि देहरादून एसएसपी ने जाखन चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। तो वहीं डोईवाला कोतवाली में एक उपनिरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ें:  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट भी होगा दोगुना...

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजपुर रोड पर हालिया दिनों में खुले प्लेबॉय क्लब बार की तेज म्यूजिक देर रात तक बजने की लगातार शिकायत पर नाराज होकर एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुँवर ने जाखन चौकी इंचार्ज राजेश चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–डीएम रयाल का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, 10 महीने में 103 पर कार्रवाई...

बताया जा रहा है कि शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने फ़ोर्स भेजकर क्लब बंद कराया। वहीं क्लब के खिलाफ धारा 133 के तहत लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर–देखिए वीडियो, हल्द्वानी के इस स्कूल परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, मची अफरा–तफरी; दहशत में आए बच्चे और स्थानीय लोग...

वहीं इससे पहले कोतवाली डोईवाला में नियुक्त उपनिरीक्षक संदीप देवरानी को शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र कार्रवाई न करते हुए प्रार्थना पत्र की जांच को अनावश्यक रूप से लंबित रखने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Ad Ad