अच्छी खबर पंतनगर–लालकुआं की लाड़ली ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, इस नामी कंपनी में हुआ चयन, आप भी दीजिए बधाई…

Screenshot_20230217_203831_Samsung Internet
खबर शेयर करें -

पंतनगर– कृषि क्षेत्र में परचम लहराने वाले पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राओं का चयन लगातार बड़ी कंपनियों में होता जा रहा है। बड़ी कंपनियों की सेवाएं देने वाले उत्तराखंड के होनहार छात्र कृषि क्षेत्र के साथ-साथ खाद्य एवं प्रसंस्करण क्षेत्र में भी अपना नाम रोशन कर रहे हैं।

पंतनगर विश्विद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के लगातार प्रयास के बाद यहां के छात्र-छात्राओं का नामी कंपनियों में चयन हुआ है। वैशाली श्री (बीएससी. फूड साइंस एण्ड टेक्नोलाजी) का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया गया। चयनित विद्यार्थी को प्रशिक्षण के उपरान्त लगभग पैकेज रू. 6.5 लाख प्रतिवर्ष देय होगी। 

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर–देखिए वीडियो, हल्द्वानी के इस स्कूल परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, मची अफरा–तफरी; दहशत में आए बच्चे और स्थानीय लोग...

लालकुआं वार्ड नंबर 6 निवासी भावनाथ पंडित की बिटिया प्रगति पंडित भी इन चयनित विद्यार्थियों में शामिल है। प्रगति पंडित बचपन से ही पढ़ने में होनहार रही है, अपनी प्राथमिक शिक्षा इंटरमीडिएट तक राजकीय बालिका कॉलेज गोरा पड़ाव से की है जबकि बीएससी हॉर्टिकल्चर पौड़ी जिले के वीरचंद गढ़वाली हॉर्टिकल्चर कॉलेज से शिक्षा ग्रहण कर रही है। वह इस वर्ष पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से एमएससी फाइनल वर्ष की छात्रा है। वर्तमान में जेनेटिक प्लांट एंड ब्रीडिंग से रिसर्च कर रही है।

यह भी पढ़ें:  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट भी होगा दोगुना...

प्रगति पंडित के पिता भावनाथ पंडित ईटीवी भारत हल्द्वानी के संवाददाता तथा कुमाऊं प्रभारी हैं। बीज प्रसंस्करण की अग्रणी कंपनी मैसर्स वीएनआर सीड्स प्राइवेट लिमिटेड छत्तीसगढ़ में विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय में साक्षात्कार के आधार पर तीन विद्यार्थियों, प्रगति पंडित (एमएससी. जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग), अरविंद चौहान एवं सोलानी गौरव (पीएचडी. जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग) का चयन किया गया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–डीएम रयाल का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, 10 महीने में 103 पर कार्रवाई...

चयनित विद्यार्थी को प्रशिक्षण के बाद लगभग 5.लाख 40- से 7.लाख 20 हजार प्रतिवर्ष देय होगी। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासो की सराहना की तथा चयनित विद्यार्थी को शुभकामनाएं दी है। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक डा. दीपा विनय ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई दीं।

Ad Ad