बड़ी खबर उत्तराखंड– राष्ट्रपति शपथ ग्रहण करने के बाद पहली बार उत्तराखंड आयेंगी मुर्मू. आप भी जानिए पूरा कार्यक्रम।

0
images-2022-11-29T121022.797.jpeg
खबर शेयर करें -

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 8 और 9 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी उत्तराखंड। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन।

मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री आईएएस अकैडमी में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कार्यक्रम में होंगी शामिल इसके अलावा अकैडमी में ट्रेनी आईएएस अधिकारियों से भी द्रोपदी मुर्मू करेंगे मुलाकात।विवि की ओर से दीक्षा समारोह का आयोजन नौ दिसंबर को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

शासन और प्रशासन राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शपथ लेने के बाद पहली बार उत्तराखंड आ रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मू आठ दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद वह राजभवन जाएंगी। रात को वह आशियाना में विश्राम करेंगी।

यह भी पढ़ें:  मुखानी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 111 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार...

नौ दिसंबर को राष्ट्रपति पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी। इसके बाद दिन में दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।

दून विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह नौ दिसंबर को होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

बताया जा रहा है कि विवि के समारोह में करीब 650 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। वहीं करीब 36 को गोल्ड मेडल व 16 को पीएचडी अवॉर्ड मिलेंगे।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *