देहरादून में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, शिक्षाविद् ललित जोशी ने युवाओं को किया प्रेरित…

0
FB_IMG_1770946572137
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, उत्तराखंड द्वारा आयोजित युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन प्रादेशिक कैंपिंग सेंटर, भोपालपानी, देहरादून में किया गया। शिविर का उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना रहा।

 

 

 

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् ललित जोशी (सदस्य राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण, उत्तराखंड सरकार) उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागी युवाओं को आपदा किट वितरित की और उनके अनुशासन, ऊर्जा एवं सेवा भावना की सराहना की।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

अपने प्रेरक संबोधन में ललित जोशी ने युवाओं को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, आत्मविश्वास बनाए रखने और कठिन परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता संघर्षों से होकर गुजरती है और जो युवा चुनौतियों से घबराते नहीं, वही भविष्य का नेतृत्व करते हैं।

 

 

 

उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विशेष बल देते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं का मानसिक रूप से सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नशे को “आंतरिक आतंकवाद” बताते हुए कहा कि यह व्यक्ति की सोच, स्वास्थ्य और भविष्य को नष्ट कर देता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशामुक्त रहने और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को भूकंप, बाढ़ एवं अग्निकांड जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन स्थिति में त्वरित निर्णय लेने तथा टीम वर्क का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों द्वारा मॉक ड्रिल और प्रदर्शन के माध्यम से युवाओं को वास्तविक परिस्थितियों के लिए तैयार किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम में प्रादेशिक सचिव रविंद्र मोहन काला, आईआरईएस डोईवाला से शिवम श्रीवास्तव, यूएसडीएमए देहरादून के पर्यवेक्षक जगमोहन, जगन्नाथ गोस्वामी, सहायक प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट उत्तराखंड राहुल रतूड़ी सहित 60 से अधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

अधिकारियों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों ने समाज सेवा और आपदा के समय तत्परता से सहयोग करने का संकल्प लिया।

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *