दून लाइब्रेरी में सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड, बोले—AI भविष्य की सबसे बड़ी ताकत…

FB_IMG_1769336978767
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दून लाइब्रेरी, देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 130वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का प्रत्येक एपिसोड प्रेरणादायी होता है, जो समाज में सामान्य परिस्थितियों में भी निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले लोगों को पहचान दिलाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम को आमजन से जोड़ते हुए इसे जन-जन का कार्यक्रम बना दिया है, जिससे देश-दुनिया प्रेरणा ले रही है।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत नवाचार, विज्ञान, तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने AI के बढ़ते प्रभाव पर कहा कि आने वाले समय में लगभग हर क्षेत्र में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जो कार्य पहले कई दिनों में पूरे होते थे, वे अब कुछ ही घंटों में संभव होंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में भी AI के प्रभावी उपयोग के लिए संबंधित विभाग लगातार कार्य कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिए हैं, जो उत्तराखंड में पहली बार लागू किए गए। आज देशभर में राज्य की पहचान एक ऐसे प्रदेश के रूप में बन रही है, जहां निर्णायक और दूरदर्शी फैसले लिए जा रहे हैं।

 

उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हुए एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। सीमावर्ती राज्य होने के साथ-साथ चारधाम, गंगा और यमुना के उद्गम स्थल होने के कारण उत्तराखंड सुरक्षा और सामाजिक समरसता की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे में सभी नागरिकों के लिए समान कानून आवश्यक था, जिसे राज्य सरकार ने सफलतापूर्वक लागू किया है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और निर्णयों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।

 

इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, विधायक श्री सुरेश गढ़िया, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, दायित्वधारी श्रीमती रजनी रावत, श्री अनिल गोयल, श्री संजय नेगी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Ad