मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 16वें वित्त आयोग के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली

IMG-20250516-WA0002
खबर शेयर करें -

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में 16वें वित्त आयोग के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने वित्त आयोग के उत्तराखण्ड दौरे के सम्पूर्ण कार्यक्रम, बैठकों एवं अन्य तैयारियों का जायजा लिया।

 

यह भी पढ़ें:  टिहरी में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप, सभी 6 यात्री सुरक्षित, नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में उतारा गया ट्रांस भारत का हेलीकॉप्टर, पायलट ने बताया एहतियाती लैंडिंग...

मुख्य सचिव ने कहा कि वित्त आयोग के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की समुचित व्यवस्थाएं दुरूस्त रखी जाएं। उन्होंने कहा कि प्रोटोकोल के अनुसार सम्पर्क अधिकारियों एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए। आयोग द्वारा देहरादून एवं नैनीताल में हितधारकों के साथ की जाने वाली विभिन्न प्रस्तावित बैठकों एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आदि की उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

यह भी पढ़ें:  देहरादून में खुलेगा टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स के विकास का नया रास्ता, STPI की अत्याधुनिक इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ...

 

मुख्य सचिव ने कहा कि आयोग के समक्ष रखे जाने वाले बिन्दुओं  को केन्द्रित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि आयोग के बद्रीनाथ एवं केदारनाथ दौरे के दौरान यदि मौसम खराब होता है तो ऐसी परिस्थिति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें:  18 किलोमीटर पैदल चलकर ससुराल पहुंची दुल्हन की पुकार पर मुख्यमंत्री धामी का एक्शन, अब उदांवा गांव तक पहुंचेगी सड़क...

 

इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर सहित सभी सम्बन्धित विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

*सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

Ad Ad