रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पूजा अर्चना कर किया कन्या पूजन

FB_IMG_1743927222237
खबर शेयर करें -

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आज रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। इस बार नवमी पर रवि योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि और पुष्य नक्षत्र का संयोग बना है। शुभ योग में व्रतियों ने कन्या पूजन कर पुण्य अर्जित किया।

 

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

 

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राम नवमी और दुर्गा नवमी के अवसर पर सीएम आवास में सपरिवार पूजा -अर्चना की। उन्होंने नौ कन्याओं का पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और प्रदेश की खुशहाली व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।