जिला एवं सत्र न्यायालय नैनीताल में हड़कंप, बम से उड़ाने की धमकी के बाद कैंपस खाली…

DTXIJ8_1666269585427_0
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने की सूचना सामने आई। धमकी मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई और एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया।

 

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

सूत्रों के अनुसार, यह धमकी भरा ई-मेल जिला जज को भेजा गया था। ई-मेल में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए और पूरे परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

 

सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सभी वकीलों, कर्मचारियों और वादकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

फिलहाल कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान जारी है। किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल भी जांच में जुट गई है।

Ad