बिग ब्रेकिंग–जिलाधिकारी रयाल ने जारी किए आदेश, हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान बने रामनगर के नए एसडीएम..

Screenshot_20260122_180825_Gallery
खबर शेयर करें -

नैनीताल जनपद में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात गोपाल सिंह चौहान को रामनगर का नया उपजिलाधिकारी (SDM) नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

इस नियुक्ति के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। गोपाल सिंह चौहान अपने सख्त लेकिन संवेदनशील प्रशासनिक रवैये के लिए जाने जाते हैं। हल्द्वानी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, अतिक्रमण हटाओ अभियान और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। रामनगर क्षेत्र में पर्यटन, वन क्षेत्र और राजस्व संबंधी मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए इस तैनाती को अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों को उम्मीद है कि नए SDM के नेतृत्व में रामनगर में विकास कार्यों को गति मिलेगी और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।

Ad Ad