ब्रेकिंग उत्तराखंड–एसआईटी पहुंची हाईकोर्ट, पेपर लीक के आरोपियों की जमानत रद्द कराने का हैं मामला…

nainital_1634712074
खबर शेयर करें -

नैनीताल– हाईकोर्ट ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में सात आरोपियों को मिली जमानत को चुनौती देने वाली सरकार की याचिकाओं पर सुनवाई की।

न्यायाधीश न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी की एकलपीठ ने सातों आरोपियों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है। एसटीएफ ने जमानत पर रिहा कुलवीर सिंह, जगदीश गोस्वामी, दिनेश चंद्र जोशी, बलवंत सिंह रौतेला, चंदन मनराल, मनोज जोशी, मनोज जोशी की जमानत निरस्त करने को याचिका दायर की है।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

इन पर पेपर लीक करने का आरोप है। इनके खिलाफ यूकेएसएसएससी ने देहरादून में केस दर्ज कराया और पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया पर एडीजे कोर्ट देहरादून से इन आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

एसटीएफ ने एडीजे कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है और कोर्ट से मांग की है कि इनके जमानत आदेश को निरस्त किया जाए। क्योंकि एसटीएफ को इनके खिलाफ जांच के दौरान कई साक्ष्य मिले हैं।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

एसटीएफ ने पेपर लीक में 42 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें कई आरोपियों को निचली अदालत से जमानत मिल चुकी है।

Ad