ब्रेकिंग हल्द्वानी– जब सूबे के मुखिया धामी हो गए नाराज, कांग्रेसी विधायक की नाराजगी पर कही यह बड़ी बात।

0
IMG-20221118-WA0275.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गयी घोषणा में 2000 करोड़ रुपए की लागत से चल रही विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली, बैठक में नगर निगम के मेयर समेत सभी अधिकारी और कुमाऊं कमिश्नर भी मौजूद रहे।

सीएम ने विकास कार्यों में हो रही लेट लतीफी को लेकर नाराजगी जताई, सीएम ने कहा कि अब 2000 करोड़ से नहीं बल्कि 2200 करोड़ की लागत से हल्द्वानी शहर का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार लगातार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर विकास कार्यो में तेजी ला रही है, जिससे आमजन को सुविधा मिल सके।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह और तीरथ सिंह रावत के दिल्ली दौरे पर कहा की दिल्ली दौरा नेताओं की एक रूटीन प्रक्रिया है।

कांग्रेस के विधायक सुमित हृदयेश द्वारा समीक्षा बैठक का बहिष्कार किए जाने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस पूरे मामले का संज्ञान लिया जाएगा, विपक्ष के विधायक भी विकास में हमारे सहयोगी बने। इसको लेकर हमने सभी विधायकों से 10-10 प्रस्ताव मांगे हैं और उत्तराखंड के विकास के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर कार्य करेंगे।  

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *