ब्रेकिंग हल्द्वानी– प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने दिए नहर कवरिंग को लेकर सख्त निर्देश…

IMG-20221215-WA0033.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– जनता बैंकेट हॉल से लेकर तिकोनिया तक नहर कवरिंग के कार्य का नगर मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने प्राधिकरण की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

जहां उनके द्वारा नहर कवरिंग के कार्य की गुणवत्ता देखी गई, इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने नहर कवरिंग का कार्य कर रहे ठेकेदार को समय बद्ध तरीके से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

उन्होंने बताया की नहर कवरिंग का लगभग 300 मीटर लंबाई में प्रीकास्ट कंकरीट स्लैब रखे जाने को लेकर तैयार हो चुकी है।

एक सप्ताह के अंदर नहर में स्लैब लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी, ऋचा सिंह ने कहा नहर कवरिंग की कुल लंबाई 1.264 किलोमीटर है, जिसमे 500 गाड़ियों की पार्किंग विकसित की जाएगी।

Ad