ब्रेकिंग देहरादून– पर्यटन मंत्री सतपाल ने दिये निगम कर्मचारियों की शीघ्र डीपीसी के आदेश…

Tourism-Minister-orders-early-DPC-of-corporation-employees
खबर शेयर करें -

देहरादून– प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को संस्कृति निदेशालय एवं गढ़वाल मण्डल विकास निगम मुख्यालय का औचक निरिक्षण कर लंबित पड़े बिलों के भुगतान शीघ्र करने के साथ-साथ चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज सोमवार को संस्कृति सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल के साथ प्रातः 10:30 अचानक एमडीडीए, डालनवाला स्थित संस्कृति निदेशालय पहुंचे और कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों के महीनों से लंबित बिलों के भुगतान ना होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सचिव संस्कृति को तत्काल बिलों के भुगतान के आदेश देने के साथ-साथ विभाग में कर्मचारियों की कमी को भी दूर करने को कहा।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

ज्ञात हो कि अप्रैल 2022 से अभी तक सांस्कृतिक कलाकारों के बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा था। इसके पश्चात पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राजपुर रोड़ स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम मुख्यालय का भी औचक निरिक्षण किया और महाप्रबंधक विप्रा त्रिवेदी को निर्देशित किया कि सभी प्रकार के पेंडिंग बिलों का भुगतान शीघ्रता से किया जाए।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

महाराज ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों की शीघ्र डीपीसी किए जाने के भी महाप्रबंधक को आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की ग्रेजुएटी और एरियर आदि सभी प्रकार की लगभग 43 करोड़ की देनदारियों का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

महाराज ने महाप्रबंधक विप्रा त्रिवेदी से कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम के कई ऐसे गेस्ट हाउस हैं जो उपयोगी होने के बावजूद उपयोग में नहीं आ रहे हैं, उन्हें स्थानीय बेरोजगारों को देकर संचालित करवाने की व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ad