बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–मुख्यमंत्री धामी पहुंचे चंपावत, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन किया साझा…

InCollage_20230604_144051935
खबर शेयर करें -

चंपावय दौरे पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन साझा करते मुख्यमंत्री की फाइल फोटो।

सभी लोग अपने अपने घरों से टिफिन लेकर आए थे।

सीएम की अनोखी पहल, सीएम के साथ सहभोज से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित।

 सीएम पुष्कर सिंह धामी के इस बार के चंपावत दौरे में अनोखी पहल देखने को मिली। सीएम के निर्देश पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सहभोज आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें:  देहरादून में खुलेगा टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स के विकास का नया रास्ता, STPI की अत्याधुनिक इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ...

इस सहभोज की विशेष बात ये रही कि सभी लोग अपने अपने घरों से टिफिन लेकर आए और टिफिन साझा किया। प्रदेश में ऐसा पहली बार किया गया है। सभी ने जमीन पर बैठकर साथ खाना खाया।

यह भी पढ़ें:  18 किलोमीटर पैदल चलकर ससुराल पहुंची दुल्हन की पुकार पर मुख्यमंत्री धामी का एक्शन, अब उदांवा गांव तक पहुंचेगी सड़क...

सीएम धामी ने कहा कि घर से टिफिन लेकर साथ बैठकर भोजन से पारस्परिक सद्भाव, आपसी समन्वय व सहयोग की भावना जागृत होती है। चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने हैं।  

गौरतलब है कि चंपावत विधानसभा जीत के एक वर्ष पूर्ण होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री निर्मल माहरा, जिपं अध्यक्ष श्रीमती ज्योति राय सहित तमाम वरिष्ठजन व भाजपा के जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  टिहरी में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप, सभी 6 यात्री सुरक्षित, नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में उतारा गया ट्रांस भारत का हेलीकॉप्टर, पायलट ने बताया एहतियाती लैंडिंग...

Ad Ad