बिग ब्रेकिंग– केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कार से करेंगे चारधाम यात्रा, रोड कनेक्टिविटी की व्यावहारिकता को करीब से देख सकेंगे..

0
InCollage_20230308_085301019
खबर शेयर करें -

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी चारधाम यात्रा कार से करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनसे यह अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। भट्ट ने बताया कि सड़क मार्ग से यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री रोड कनेक्टिविटी की व्यावहारिकता को करीब से देख सकेंगे।

साथ ही अन्य संपर्क मार्गों की ओर भी उनका ध्यान जाएगा। ऋषिकेश में गडकरी से भेंट के दौरान भट्ट ने ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट सहित अन्य योजनाओं की गति और गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। 

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से निश्चिततौर पर राज्य मे पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने देहरादून दिल्ली एलिवेटेड रोड के निर्माण में तेजी लाने पर उनका आभार जताया।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित राष्ट्रीय राजमार्गों में आपदा से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को सुचारु करने के लिए प्रस्ताव लंबित है, उनको प्राथमिकता में स्वीकृति प्रदान की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *