बिग ब्रेकिंग–एसएसपी के निर्देशन में कालाढूंगी थाने का एसपी सिटी ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, अच्छी पुलिसिंग पर किया पुरस्कृत….

0
IMG-20240227-WA0091
खबर शेयर करें -

नैनीताल:- आज दिनांक 27.02.2024 को प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा थाना कालाढूंगी का अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण किया गया।

☑️ एसपी सिटी द्वारा थाने की सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया, जिसकी उनके द्वारा प्रशंसा की गई। नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष कालाढूंगी द्वारा थाने के सभी भवन, कर्मचारी बैरक व मालखाने का भ्रमण व निरीक्षण करवाया गया।

☑️ थाना कार्यालय/परिसर व भोजनालय में साफ सफाई और भोजन की गुणवत्ता अच्छी पायी गयी।

☑️ आपदा के सभी उपकरणों को चैक किया गया, सभी उपकरणों को एक्टिव मोड में रखने के दिशा–निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

☑️थाना में उपस्थित पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा शस्त्रों को खोला व जोडा गया। शस्त्र ड्रिल में कानि० तेजपाल को पुरस्कृत करने को कहा।

☑️ थाना अभिलेखों को चैक किया गया। निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेखों को अध्यवाधिक कर लें और सभी प्रविष्टियां पूर्ण कर ली जाएं। थाने के हेड मोहरिर्र एवम् सीसीटीएनएस में कार्यरत कर्मचारियों को पुरस्कृत करने को कहा।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

☑️ महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया गया। हेल्पडेस्क में नियुक्त पुलिस कर्मियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए।

☑️ सभी माल मुकदमाती व मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित वाहनों को चैक किया गया। थानाध्यक्ष को सभी माल मुकदमाती का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।

☑️ थाने पर प्राप्त होने वाली ऑनलाईन शिकायतों, अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों को चैक करने पर सभी प्रार्थना पत्र अध्यावधिक पाए गए।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

☑️ सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। सभी की समस्याओं का समाधान किया गया। सभी कर्मियों को बीट पुलिसिंग को प्रभावी करने तथा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान भूपेंद्र सिंह भंडारी सीओ रामनगर, नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष कालाढूंगी समेत चौकी प्रभारी तथा थाने के कर्मी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *