बिग ब्रेकिंग–देवभूमि पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम धामी ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे उपस्थित….

Screenshot_20240106_131022_WhatsApp
खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी देवभूमि आगमन पर स्वागत किया। सीएम धामी ने इस दौरान की तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर साझा करते हुए पोस्ट भी की है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मीडिया से बोले–मैं खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया...

मुख्यमंत्री धामी ने लिखा कि नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण आध्यात्मिक भूमि, शौर्य एवं पराक्रम की धरा “देवभूमि” उत्तराखण्ड आगमन पर आदरणीय केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी देवभूमि आगमन पर स्वागत किया। इससे एक दिन पहले रक्षा मंत्री ने भी अपने एक्स हैंडल के माध्यम से पोस्ट कर उत्तराखंड दौरे के बारे में जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–धारी में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, भूमि नाप के नाम पर मांगी थी रकम...

उन्होंने लिखा था कि 06 जनवरी को मैं उत्तराखंड में हरिद्वार की यात्रा पर रहूंगा। स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय में ‘गुरुकुलम एवं आचार्यकुलम’ के शिलान्यास समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है।

Ad