बिग ब्रेकिंग–अफवाह फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा: एसएसपी मंजूनाथ की चेतावनी, “ईंधन की कोई कमी नहीं”…

0
IMG-20251030-WA02601-1536x1024
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

नैनीताल–मध्य एशिया में चल रहे तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर नैनीताल पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी भी की जाएगी।

 

 

एसएसपी ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि जनपद में एलपीजी और ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु है और आम जनता को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग से बचें।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

 

राज्य स्तर पर मुख्य सचिव, डीजीपी और गृह सचिव की मौजूदगी में हुई उच्च स्तरीय बैठक में सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक उत्तराखंड में फिलहाल 2 से 3 सप्ताह का एलपीजी स्टॉक उपलब्ध है।

 

 

ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार के बॉटलिंग प्लांट्स में उत्पादन लगातार जारी है और राज्य से अन्य राज्यों को भी सप्लाई की जा रही है।

 

 

 

 

 

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने साफ कहा कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल या डीजल की कालाबाजारी, जमाखोरी या ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ EC एक्ट और BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दोषी गैस एजेंसियों और डीलरों का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

इसके अलावा ईंधन ले जा रहे वाहनों को नुकसान पहुंचाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

 

 

 

जिले में हालात पर नजर रखने के लिए थानों और सर्किल स्तर पर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है। इन टीमों में तहसीलदार, एसडीएम और सीओ स्तर के अधिकारी शामिल हैं, जो गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों की नियमित जांच करेंगे।

 

 

पुलिस और प्रशासन HPCL, IOCL और BPCL के अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहकर स्टॉक की निगरानी कर रहे हैं।

 

 

 

ईरान-इजराइल तनाव के चलते 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर असर पड़ा है। नैनीताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम ने फिलहाल व्यावसायिक सिलेंडरों के उपयोग पर रोक लगा दी है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

नैनीताल पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें और अनावश्यक घबराहट से बचें। किसी भी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत 112 नंबर पर दी जा सकती है।

 

 

प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जिले में ईंधन और गैस की आपूर्ति बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

 

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *