बिग ब्रेकिंग–विधायक सुमित हृदयेश का सरकार पर तीखा हमला, पैसा देकर आने वाले पुलिस अधिकारी जनता की सुरक्षा कैसे करेंगे…

Screenshot_20260312_091924_Facebook
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया।

 

 

उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में लाल निशान लगाकर लोगों के घरों और दुकानों को चिन्हित करने की नीति से भय और असमंजस का माहौल बनाया जा रहा है।

 

 

 

विधायक ने कहा कि प्रदेश में ऐसी सरकार नहीं चल सकती जो लोगों के घरों पर लाल निशान लगाकर उन्हें असुरक्षा का एहसास कराए। उन्होंने मांग की कि यहां रह रहे सभी लोगों को जमीन और मकान का मालिकाना हक दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

सुमित हृदयेश ने नैनीताल जिले में थानों की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में थाने बिक रहे हैं। उनका कहना था कि जब चौकियों और थानों में अधिकारी पैसे देकर तैनात होंगे तो वे आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

विधानसभा में उन्होंने नजूल भूमि के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की बड़ी आबादी वर्षों से नजूल भूमि पर रह रही है, ऐसे में सरकार को इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना चाहिए और लोगों को मालिकाना हक देना चाहिए।

 

 

 

इसके अलावा विधायक ने राशन कार्ड सत्यापन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, इंदिरा गांधी योजना के तहत पात्र लोगों को बकाया भुगतान करने तथा पत्रकारों के लिए आवास की व्यवस्था करने की मांग भी की।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता का बिजली मीटर सही तरीके से काम कर रहा है तो उसे जबरन बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है।

 

 

 

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनता से जुड़े इन मुद्दों का समाधान सरकार को प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

 

 

 

Ad