बिग ब्रेकिंग–हल्द्वानी के साहिब सिंह ने रचा इतिहास, एनडीए उत्तीर्ण कर भारतीय वायु सेना में चयनित…

0
IMG-20260215-WA0030
खबर शेयर करें -

 

 

काठगोदाम–इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र साहिब सिंह जुब्बल (बैच 2024-25) ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा (NDA) को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

 

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

साहिब सिंह ने न केवल एनडीए परीक्षा में सफलता प्राप्त की, बल्कि कंप्यूटरीकृत पायलट चयन प्रणाली (CPSS) टेस्ट तथा कठिन मेडिकल परीक्षा भी उत्तीर्ण कर भारतीय वायु सेना के लिए चयन सुनिश्चित किया। उनकी इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर हो, तो सफलता अवश्य मिलती है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

विद्यालय प्रबंधन के डॉ. दीपक बलुटिया, डॉ. गीतिका बलुटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्य ममता तनेजा एवं समस्त विद्यालय परिवार ने साहिब सिंह, उनके माता-पिता और गुरुओं को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

 

विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि साहिब सिंह भविष्य में भी देश की सेवा करते हुए नई ऊँचाइयों को छुएँगे और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। यह सफलता न केवल साहिब सिंह के परिवार के लिए, बल्कि पूरे हल्द्वानी क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *