आस्था ब्रेकिंग–विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे.. हेमन्त द्विवेदी अध्यक्ष–श्री बदरीनाथ केदारनाथ समिति।

उत्तराखंड–महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में विधिवत पंचांग गणना के पश्चात ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। इस शुभ अवसर पर संत-महात्माओं, तीर्थपुरोहितों, धर्माचार्यों, जनप्रतिनिधियों, हक-हकूकधारियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति में घोषणा संपन्न हुई।
इस वर्ष 22 अप्रैल 2026 (वृष लग्न) प्रातः 8:00 बजे बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ विधिवत खोले जाएंगे। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया और “जय श्री केदार” के उद्घोष से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
पंचमुखी डोली यात्रा कार्यक्रम
▪️ 18 अप्रैल– भैरवनाथ जी की पूजा, उखीमठ
▪️ 19 अप्रैल– उखीमठ से फाटा प्रस्थान
▪️ 20 अप्रैल– गौरीकुंड प्रवास
▪️ 21 अप्रैल– श्री केदारनाथ धाम आगमन
▪️ 22 अप्रैल– प्रातः 8 बजे कपाट उद्घाटन
श्री केदारनाथ धाम की यात्रा आस्था, परंपरा और स्थानीय आजीविका का अद्भुत संगम है। मंदिर समिति परंपराओं और हक-हकूकधारियों के अधिकारों के संरक्षण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने हेतु व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।
