बिग ब्रेकिंग–पुलिस अधीक्षक रेखा यादव की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित, तीन बने Employee of the Month…

FB_IMG_1770712003681
खबर शेयर करें -

 

 

 

पिथौरागढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव (IPS) की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

 

 

 

सम्मेलन के दौरान माह भर में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल सतेन्द्र सुयाल एवं कांस्टेबल विरेन्द्र यादव को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘Employee of the Month’ घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें:  राजीवनगर प्रथम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चौथे दिन की लीला का शानदार मंचन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने की शिरकत...

 

 

 

इसके अतिरिक्त जनपद में बेहतर पुलिसिंग, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी सम्मानित किए गए। सम्मानित होने वालों में उप निरीक्षक, अपर उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, फायरमैन, महिला कांस्टेबल, चालक, अनुचर एवं होमगार्ड कर्मी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी चेकिंग, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा सोशल मीडिया गतिविधियों की सतत निगरानी के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  राजीवनगर प्रथम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चौथे दिन की लीला का शानदार मंचन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने की शिरकत...

 

 

 

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनविश्वास को मजबूत करने तथा निष्पक्ष एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने की अपील की।

 

 

 

 

Ad Ad