उप निरीक्षक से निरीक्षक बने रमेश सिंह नेगी, नैनीताल पुलिस ने पीपिंग सेरेमनी आयोजित कर किया सम्मानित…

IMG-20260210-WA0021
खबर शेयर करें -

 

 

 

नैनीताल–नैनीताल पुलिस परिवार के लिए यह गर्व का क्षण रहा, जब पुलिस लाइन नैनीताल में तैनात उप निरीक्षक स0पु0 श्री रमेश सिंह नेगी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त होने के अवसर पर आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को बहुउद्देशीय भवन, हल्द्वानी में भव्य पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।

 

 

 

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

इस गरिमामय समारोह में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पदोन्नत अधिकारी के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। एसएसपी नैनीताल ने श्री नेगी के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं पुलिस विभाग में दी गई उनकी लंबी और समर्पित सेवा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि निरीक्षक रमेश सिंह नेगी ने पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं आरक्षी पद से प्रारंभ की थीं और निरंतर मेहनत, ईमानदारी व समर्पण के बल पर आज निरीक्षक पद तक पहुँचे हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

पीपिंग सेरेमनी के दौरान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्री रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल श्री हरकेश सिंह तथा उप निरीक्षक अर्जुन गिरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

समस्त नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से निरीक्षक रमेश सिंह नेगी को पदोन्नति पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

 

 

Ad