बिग ब्रेकिंग–महिला पर पिटबुल का हमला, मौत, पुलिस ने मालिक पर गैर इरादातन हत्या का केस किया दर्ज..

1280x720_1358165-pitbull-dog
खबर शेयर करें -

रुड़की–सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा क्षेत्र में पिटबुल नस्ल के कुत्ते के हमले में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने कुत्ते के मालिक पर गैरइरादतन हत्या का के केस दर्ज कर लिया है साथ ही कुत्ते के मालिक को मामले में नोटिस भी भेजा है। पुलिस मामले में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंढेरा निवासी बुजुर्ग महिला केला देवी निवासी आठ दिसंबर की दोपहर पोस्ट ऑफिस वाली गली में जा रही थीं। इस दौरान पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया था।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को कुत्ते से छुड़ाया था। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गंभीर हालत में उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया था।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–धारी में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, भूमि नाप के नाम पर मांगी थी रकम...

महिला के बेटे संजय की तहरीर पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक पर केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद महिला के पुलिस ने बयान दर्ज किए थे। 16 दिसंबर को महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने गैरइरादतन हत्या की धारा तरमीम करने के लिए विधिक राय मांगी थी।

कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि विधिक राय के बाद मामला गैरइरादतन हत्या में तरमीम कर लिया गया है। इस मामले में कुत्ते के मालिक को भी नोटिस देकर इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि मामले में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने की भी तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  कमिश्नर दीपक रावत के सख्त निर्देश, अब दाखिल–खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब नहीं चलेगी कागजी खानापूर्ति, मौके पर पहुंचकर सत्यापन अनिवार्य...

लोगों के दर्ज होंगे बयान

कोतवाली प्रभारी आर. के सकलानी ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। कुछ और लोगों व महिला के परिजनों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

Ad