बिग ब्रेकिंग–सोशल मीडिया पर खानपुर विधायक उमेश कुमार की पोस्ट पर, हरीश रावत का पलटवार…

GridArt_20240410_101811061
खबर शेयर करें -

निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार ने फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल की और 19 अप्रैल के बाद हरीश रावत और 10 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने जा रहें है। इस पोस्ट के बाद से ही हरिद्वार में हल्ला मचा है।

जिसके बाद हरीश रावत ने भी फेसबुक से ही पलटवार किया है और कहा कि झूठ और साजिश की पराकाष्ठा, भाजपा के औजार ने पहले हमारी सरकार गिराने की साज़िश की और अब मुझे बदनाम कर भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी को दिये गये गुलदस्ते की फोटो को वायरल कर भ्रम पैदा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

यह फोटो 2016 का है, जब आदरणीय प्रधानमंत्री जी उत्तराखंड आए थे। मैं उस समय राज्य का मुख्यमंत्री था और मैंने हेलीपैड पर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया था।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मीडिया से बोले–मैं खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया...

कैसी विडंबना है अब स्टिंगबाज भी सांसद बनने का ख्वाब देखने लग गए हैं। धन्य है #भाजपा, तुम्हारे पतन पर कि तुमने मददगार भी अपना जैसा ही खोजा।

Ad