बिग ब्रेकिंग–भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे रहेगी सील, डडेलधुरा में 5 मार्च को मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम…

16d6b9d2-d376-49f0-b6a3-ff4ec28ac96d
खबर शेयर करें -

चम्पावत। नेपाल के डडेलधुरा जिला में आगामी 5 मार्च 2026 को होने वाले प्रतिनिधि सभा सदस्य चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय नेपाल प्रशासन के औपचारिक अनुरोध पर लिया गया है।

नेपाल के प्रमुख जिल्ला अधिकारी, डडेलधुरा द्वारा भेजे गए अनुरोध के क्रम में चम्पावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सीमा सील करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, मतदान प्रक्रिया की संवेदनशीलता को देखते हुए जनपद से लगने वाली नेपाल सीमा को मतदान से ठीक 72 घंटे पूर्व सील किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक यह प्रतिबंध 3 मार्च 2026 की मध्यरात्रि 00:00 बजे से प्रभावी होगा और 5 मार्च 2026 को मतदान समाप्ति तक, यानी रात 24:00 बजे तक लागू रहेगा। इस अवधि में सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी रहेगी तथा किसी भी प्रकार के सामान्य आवागमन की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम सीमा पार से संभावित अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने तथा चुनाव प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

जिलाधिकारी ने संबंधित सुरक्षा एजेंसियों और सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों को आदेशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शांति व्यवस्था बनी रहे और नेपाल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Ad